सांसद गणेश सिंह को मिलेगा भारत गौरव पुरस्कार

सतना
मध्यप्रदेश के सतना लोकसभा सीट से भाजपा सांसद गणेश सिंह को भारत गौरव पुरस्कार के लिए चुना गया है. बता दें की गणेश सिंह पहली मर्तबा वर्ष 2004 में चुनाव जीतकर संसद की दहलीज लांघने में कामयाब हुए थे. तब से वे लगातार चौथो बार सतना के सांसद हैं। उनकी उत्कृष्ठ सेवा भावना को देखते हुए संसदीय सेवा के लिए उन्हें इस पुरस्कार के लिए काबिल पाया गया। हलाकि गणेश सिंह जदयू के टिकट पर पहली बार सतना विधानसभा सीट से चुनाव लडे थे लेकिन उन्हें करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था. इसके बाद उन्होंने रामपुर बाघेलान क्षेत्र से जिला पंचायत सस्दय का चुनाव लड़ा और चुनाव जीतने के बाद जिला पंचायत सतना के अध्यक्ष बने. इस दौरान गणेश सिंह भारत रत्न नानाजी देशमुख और साध्वी उमा भारती के सम्पर्क में आये और भाजपा ज्वाइन कर ली। यह भी एक महज संयोग ही था की 2004 में पार्टी ने उन्हें टिकट भी दे दिया और वे चुनाव जीतने में भी सफल हो गए तब से गणेश सिंह ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और कामयाबी उनके कदम चूमती रही
इस सम्मान के मिलने से विंध्य ही नहीं समूचे प्रदेश का गौरव बढ़ा है।